जवानों से भरी बस पलटी : चुनाव ड्यूटी से वापस आ रहे थे, हादसे में कई जवान घायल

चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे जवानों से भरी बस पलट गई है। जिसमें कई जवान घायल हो गए हैं।

Updated On 2024-04-21 12:58:00 IST
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे जवानों से भरी बस पलट गई है। जिसमें कई जवान घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। यह घटना तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली नेशनल हाईवे की पास की है। वहीं यह मामला कोडनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

बता दें, एक वाहन अचानक बस के सामने आ गया था। जिसे बचाने की वजह से अनियंत्रित होकर बस पलट गई है। हालांकि सूचना मिलते ही सीआरपीएफ कैंप से कई जवना घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया है। इन घयाल जवानों में 3 को काफी चोट आई है। 

कांकेर के लिए निकले थे सभी जवान 

दरअसल, 19 अप्रैल को बस्तर में पहले चरण का मतदान हुआ था। इसलिए ड्यूटी में तैनात होने के लिए सभी जवान बस्तर गए हुए थे। चुनाव खत्म होने के बाद सभी जवान बस में सवार होकर जगदलपुर जा रहे थे और यहां से कांकेर के लिए निकलने वाले थे। क्योंकि 26 अप्रैल को यहां पर मतदान होना है। दंतेवाड़ा और बस्तर के बाद सभी जवानों ड्यूटी कांकेर में लगाई गई है। इसी बीच नेशनल हाईवे-63 में रायकोट के पास सड़क दुर्घटना हो गई है। 

बस में 32 सीआरपीएफ जवान सवार थे

बस पलटते वक्त 32 सीआरपीएफ जवान सवार थे। इस हादसे में कई जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। हालात ऐसे बन गए थे कि, जवानों को शीशे तोड़कर निकाला गया है। हालांकि सूचना मिलते ही प्रशास अलर्ट जोन में आ गया और सभी को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है। 

Similar News