सिंहदेव परिवार में शोक : लंबी बीमारी के बाद बेबी राज का निधन, शनिवार की दोपहर अंबिकापुर में होगा अंतिम संस्कार  

सरगुजा राज परिवार की सदस्य बेबी राज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनका अंतिम संसकार अंबिकापुर में होगा।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-06-15 12:02:00 IST
हरिभूमि ब्रेकिंग न्यूज़

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के परिवार के सदस्य बेबी राज का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई के निजी अस्पताल में लंबे समय से उपचार चल रहा था। सिंहदेव के निवास तपस्या में बेबी राज ने अंतिम सांस ली।  
     
शनिवार की दोपहर 2:00 बजे बेबी राज का अंतिम संस्कार होगा। राज्य परिवार के रानी तालाब में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेबी राज के निधन से राज परिवार सहित शहर वासियों में शोक का माहौल है। 

पूर्व सीएम बघेल ने जताया शोक, अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रवाना

वहीं सरगुजा राजपरिवार के लिए इस दुख की घड़ी में पूर्व CM भूपेश बघेल ने दुःख जताया है। पूर्व CM ने X पर ट्वीट कर कहा- वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। 

हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। उन्होंने लिखा है कि, अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं।

Similar News

गौरा पूजा एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय: बोले- प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका