राममय होगा छत्तीसगढ़ का नियाग्रा : चित्रकोट जलप्रपात के पास भगवान राम ने की थी शिव पूजा, करोड़ों खर्च कर बनेगा इंद्रधनुष
मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए, चित्रकोट जलप्रपात के नजदीक अब पर्यटकों को रामायण से जुड़ी कथाएं अंकित करने का फैसला लिया है।
जीवानंद हलधर-बस्तर। छत्तीसगढ़ के मिनी नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के नजदीक अब पर्यटकों को रामायण से जुड़ी कथाएं देखने को मिलेंगी। जी हां.. चित्रकोट जलप्रपात के पास ही भगवान राम के वनवास के दौरान जलप्रपात के नजदीक किये गए शिव की पूजा को लेकर एक इंद्रधनुष बनाया जाएगा जो 7 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। जिसकी रुपरेखा प्रशासन ने तैयार कर ली है। <blockquote class="twitter-tweetmedia-data-max-data-width="560"><p lang="hi" dir="ltr">बस्तर- छत्तीसगढ़ के मिनी नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के नजदीक अब पर्यटकों को रामायण से जुड़ी कथाएं देखने को मिलेंगी. <a href="https://twitter.com/hashtag/Chhattisgarh?src=hash&ref_src=twsrc^tfw">#Chhattisgarh</a> <a href="https://t.co/aupr2Mgck1">pic.twitter.com/aupr2Mgck1</a></p>— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) <a href="https://twitter.com/Haribhoomi95271/status/1755180715984007585?ref_src=twsrc^tfw">February 7, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" data-charset="utf-8"></script>
बीते दिनों बस्तर प्रवास पर गए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंद्रधनुष का लोकार्पण किया था। उनके दौरे के बाद अब जिला प्रशासन ने चित्रकोट जलप्रपात देखने आने वाले पर्यटको के लिए एक सुंदर गार्डन बनाने का फैसला किया है। जहां भगवाम राम से जुड़ी कथाएं चित्रित की जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान सबसे ज्यादा समय दंडकारण्य क्षेत्र में बिताये थे और इसी चित्रकोट जलप्रपात के नजदीक प्रभु राम ने शिव की आराधना की थी।
भगवान राम से जुड़ी कथाएं होंगी चित्रित
अब प्रशासन ने भगवान राम से जुड़ी कथाएं चित्रित करने का फैसला लिया है। जो अब अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को देखने को मिलेगा।जिसको लेकर प्रशासन ने उसकी डिजाइन भी तैयार कर ली है और कहा है कि, आने वाले समय में इस पर जल्द ही काम शुरु कर दिया जाएगा।