शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई, बोले- विकास और सुशासन को देंगी नई दिशा

सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।

Updated On 2025-02-20 17:56:00 IST
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय  गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। सीएम श्री साय ने वीडियो जारी कर रेखा गुप्ता को नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी हैं। इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देंगी। 

Similar News