LIVE, RAIPUR SOUTH BY ELECTION RESULT : भाजपा के सुनील सोनी ने 38 हजार से ज्यादा मतों की बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे इंजीनियरिंग कालेज परिसर में शुरू हुई। 16 वें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा ने 38 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है।

Updated On 2024-11-23 13:37:00 IST
रायपुर दक्षिण उपचुनाव परिणाम 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी आगे निकल गए हैं। सुनील सोनी 38777 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 74782 वोट और कांग्रेस को 36005 वोट मिले हैं। 

लगातार बढ़त बनाए हुए है भाजपा

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा उन इलाकों में भी पिछड़ रहे हैं जहां कांग्रेस को वोट मिलने की उम्मीद थी। कांग्रेस में निराशा के बादल दिखने लगे हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पहले राउंड के बाद ही मतगणना स्थल से रवाना हो गए हैं।

इंजीनियरिंग कालेज में चल रही मतगणना

शनिवार की सुबह रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए 8:00 बजे मतगणना की शुरुआत हुई है। मतगणना स्थल पर crpf, caf और पुलिस के जवान तैनात किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच डाक मतपत्र मतगणना स्थल पहुंचाए गए हैं।

Similar News