नगर पंचायतों का आरक्षण पूरा : 16 अनुसूचिज जाति, 20 जन जाति और OBC के लिए 26 प्रचायतें आरक्षित

नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जहां अनुसूचित जाति के लिए 16 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Updated On 2025-01-07 15:52:00 IST
नगर पंचायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जहां अनुसूचित जाति के लिए 16 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। OBC के लिए 26 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से 9 महिला सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 62 नगर पंचायतें अनारक्षित वर्ग के लिए घोषित की गई हैं।इनमें से 20 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

नगर पालिकाओं के लिए हुई आरक्षण प्रक्रिया 

उल्लेखनीय है कि, नगर निगमों के बाद नगर पालिकाओं के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। देखिये कहां कौन से वर्ग का बनेगा पालिकाध्यक्ष-

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिका

अभनपुर, बागबाहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर नैला, अकलतरा, पंडरिया 

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगर पालिका 

नारायणपुर, जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर 

ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिका

दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी ,कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, कुम्हारी 


महिला अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका
 
शिवपुर चरचा, तखतपुर किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली, बाकीमोंगरा

अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका

सक्ती, खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर, रामानुजगंज

Similar News