महिला कांग्रेस का प्रदर्शन : सीएम आवास घेरने निकली महिलाएं, कई कार्यकर्ता पीड़िता बनकर पहुंचीं

रेप और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। इसके बाद वो सीएम आवास घेरने के लिए निकली हैं।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-09-10 16:32:00 IST
मंच पर बैठी महिलाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेप और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। इसके बाद वो सीएम आवास घेरने के लिए निकली हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रही और दोनो के बीच जमकर धक्कामुक्की हो रही है। 

रेप पीड़िता बनकर पहुंची महिलाएं 

बघेल बोले- अपराधियों को बचा रही है सरकार 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ रही है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध हो रहे हैं और राज्य सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। भिलाई में छात्रा के साथ अनाचार की घटना हो गई। फिर भी मामले में FIR करने में तीन माह लग गए। कांग्रेस के प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद FIR दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें... पूर्व मंत्री की मुश्किलें बढ़ीं : बंगले में चोरी को लेकर सिविल थाने में शिकायत दर्ज

महंत बोले-  प्रदेश में महिलाएं नहीं सुरक्षित 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, पिछले 8 महीने में अनाचार की 1576 घटनाएं हुई हैं। पूरे प्रदेश में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। नशे की वजह से अनाचार की घटनाएं प्रदेश में बढ़ी हैं। इन लोगों ने जगह-जगह शराब बेचने की अनुमति दे दी है। आज ज्यादातर मेडिकल दुकानें में नशे की दवाइयां बिक रही हैं, जिससे अपराध हो रहे हैं।

बैज बोले- महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, लाल साड़ी पहनकर मां दुर्गा के रूप में महिलाएं आई हैं। इस 8 माह की सरकार ने माता, बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। यह सरकार कहां से चल रही समझ नहीं आता है। राज्यपाल को जिलों में जाकर बैठकें करनी पड़ रही है। महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है, घर से निकलने में डर रही हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता महिला सुरक्षा पर मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि, इस नौ महीने की सरकार में माता और बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आपको यदि जनता ने चुना है तो माता बहनों का सम्मान होना चाहिए। यह सरकार कहां से चल रही, यह दिल्ली से चल रही है, नागपुर से चल रही है। लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं देती है। आपको बहुत शौक है न लाठी मारने का, FIR करने का, आप तैयारी कर लो, 5 साल में आप थक जाएंगे FIR लिखते-लिखते, लाठी मारते-मारते।


 

Similar News