गणेश प्रतिमा खंडित करने वाले पकड़े गए : हिंदू संगठनों ने थाना घेरकर दी थी गंभीर परिणाम की चेतावनी

लाखेनगर में शुक्रवार की रात एक युवक ने पंडाल में घुसकर गणेश प्रतिमा को तोड़ दिया था। मामले में हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Updated On 2024-09-07 16:18:00 IST
गिरफ्तार आरोपी

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाखेनगर में शुक्रवार की रात एक युवक ने पंडाल में घुसकर गणेश प्रतिमा को तोड़ दिया था। मामले में हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला आजाद चौक थाने का है। 

दरअसल, लाखे नगर के पास शुक्रवार रात 10 बजे आरोपी शेख जाफर और शेख जाकिर  पंडाल पहुंचे। वहां पर दोनों ने गणेश प्रतिमा के निचले हिस्से को तोड़ दिया। जब समिति के सदस्यों ने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने अपशब्द कहना शुरू किया और बात मारपीट तक पहुंच गई। कुछ देर हंगामा करने के बाद वे वहां से भाग गए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग थाना पहुंचे और नारेबाजी- प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें : लोहागांव मुठभेड़ को नक्सलियों ने स्वीकारा : मारे गए 9 साथियों के डिटेल्स शेयर किए, शव परिजनों को सौंपने की रखी मांग

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही ASP पश्चिम दौलत राम पोर्ते, ASP अनुराग झा, CSP अमन झा समेत 4 थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपियों की पतासाजी शुरू की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों शेख जाफर और शेख जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। 

Similar News