24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति : प्रदेश की रजत जयंती कार्यक्रम में होंगी शामिल, विधायकों से करेंगी चर्चा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 24 मार्च, सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। विधानसभा में आयोजित प्रदेश की रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी।
By : रमन द्विवेदी
Updated On 2025-03-16 11:31:00 IST
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 24 मार्च, सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वह विधानसभा में आयोजित प्रदेश की रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान सभी विधायकों से चर्चा करेंगी और सदन को संबोधित करेंगी। वे विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपना मत रखेंगी।
बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष सहित मुख्य सचिव ने अधिकारियों की बैठक ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।