स्टेट आर्चरी एसो. के नए अध्यक्ष बने सीएम : बोले- पहाड़ी कोरवाओं की प्रतिभा तराशने जशपुर में खोलेंगे आर्चरी एकेडमी

सीएम विष्णु देव साय स्टेट आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। एसोसिएशन की आम सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-09-11 18:46:00 IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय स्टेट आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सीएम श्री साय ने कहा कि, खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी। पहाड़ी कोरवा लोगों के तीरंदाजी प्रतिभा को तराशने के लिए जशपुर क्षेत्र में आर्चरी अकादमी का विस्तार करेंगे। 
पत्थलगांव बना नगरपालिका

उल्लेखनीय है कि, जशपुर जिले के पत्थलगांव को राज्य शासन ने राजपत्र में नगरपालिका के रूप में दर्ज कर लिया है। मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय के ने 14 अगस्त को किलकिला धाम में नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। लंबे समय से लोग नगर पंचायत से नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें थे। 

इसे भी पढ़ें... पत्थलगांव को नगरपालिका का दर्जा : सीएम से ने की थी घोषणा, एक महीने के भीतर राजपत्र में दर्ज 

सीएम साय ने की थी घोषणा 

दरअसल मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय के द्वारा 14 अगस्त को किलकिला धाम में नगर पंचायत को नगरपालिका  का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। वहीं इस पर अमल करते हुए राज्य शासन ने राजपत्र में नगरपालिका के रूप में दर्ज कर लिया है। सालों से लोग  पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें थे। 

Similar News