छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार: जनकल्याण और समाधान की ओर एक कदम, तीन चरणों में हो रहा आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रदेश में सुशासन तिहार अभियान की शुरुआत हो गई है। यह तिहार तीन चरणों में होने जा रहा है। जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-04-10 10:52:00 IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश में सुशासन तिहार अभियान का शुरुआत हो चूका है। यह तिहार तीन चरणों में होने जा रहा है। यह तिहार सुशासन को मजबूती देने के लिए हो रहा। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और प्रचार-प्रसार करना है।

तीन चरणों में हो रहा तिहार 

इस तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक रहेगा। इस चरण में समाधान शिविरों के माध्यम से आम जनता से शिकायतें, सुझाव और आवेदन लिए। लोग अपनी समस्याएं स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को सौंप सकते हैं। कार्यक्रम के दुसरे चरण में प्राप्त आवेदनों पर कार्य किया जाएगा। तीसरा चरण 5 से 31 मई में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आम जनता को उनकी समस्याओं का हल मिलेगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं को समझा जाएगा। 

समीक्षा बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होंगी

इस दौरान समीक्षा बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। सुशासन तिहार प्रदेश सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें जनता को शासन के केंद्र में रखा गया है। इसका मकसद है, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देना। इस पहल से जनता को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के सामने रखने का अवसर मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि अब समाधान भी तेजी से होगा।

Similar News