रायगढ़ में EOW- ACB की रेड : सस्पेंडेड DFO अशोक पटेल के घर में छापेमारी, खोजबीन जारी 

EOW और ACB की टीम ने रायगढ़ में सस्पेंडेड DFO अशोक पटेल के घर में छापेमारी की है। वे सुकमा में पदस्थ थे और वहां भी उनके ऑफिस में भी खोजबीन जारी है।

Updated On 2025-03-09 15:48:00 IST
यहीं पड़ा है छापा

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर EOW और ACB की टीम ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसी कड़ी में एजेंसी ने रायगढ़ में सस्पेंडेड DFO अशोक पटेल के घर में छापेमारी की है। वे सुकमा में पदस्थ थे और वहां भी उनके ऑफिस में भी खोजबीन जारी है। वहीं रायगढ़ शहर के कृष्णा वाटिका कॉलोनी और पुसौर के पास पैतृक ग्राम झालमुडा़ मे भी कार्रवाई चल रही है। सुबह 6 बजे से एसीबी और ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे। कॉलोनी के आस- पास पुलिस बल तैनात है। 

उल्लेखनीय है कि, दंतेवाड़ा, सुकमा,जगदलपुर,बीजापुर रायगढ़ और जांजगीर में कार्रवाई चल रही है। वन , शिक्षा और ट्राइबल विभाग से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर रेड पड़ी है। वहीं निलंबित डीएफओ अशोक पटेल के परिजनों के घर भी टीम पहुंची हुई है। एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर EOW और ACB के अफसर कार्रवाई कर रहे हैं।  

कोंटा में भी एजेंसी ने की छापेमारी 

कोंटा जिले में एक बार फिर EOW और ACB ने दस्तक दी है। यहां की पुरानी बस्ती स्थित एक शिक्षक के घर पर रेड मारी है। वहीं जिले के दो और स्थानों काईवाई जारी है। सुकमा जिले के छिंदगढ़ और कोंटा में EOW और ACB की टीम एक साथ पहुंची हुई है। जिन घरों में अफसरों की टीम पहुंची है, वे दोनों शिक्षक बताएं जा रहे हैं।

तीन ब्लाॅक मुख्यालय में छापामारी

कोंटा में EOW और ACB ने दस्तक दी है। पुरानी बस्ती स्थित एक शिक्षक के घर EOW और ACB की टीम पहुंची है।वहीं सुकमा जिला के DFO निवास सहित छिंदगढ़ में पूर्व DMC के घर पर भी टीम ने छापेमारी की है। सुबह 7 बजे से एक साथ सुकमा जिला के तीन ब्लाॅक सुकमा, छिंदगढ़और कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में छापामारी काईवाई जारी है। 

Similar News