सेंट्रल जेल में कैदी से मारपीट : पीड़ित कैदी दुर्ग जेल में शिफ्ट, मचा हड़कंप...

रायपुर के सेंट्रल जेल के अंदर मारपीट का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-02-04 19:00:00 IST
पीड़ित कैदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के अंदर मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। कैदी के साथ मारपीट की गई है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो रायपुर के सेंट्रल जेल का है। इस वीडियो में कैदी मुकेश बनिया के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित ने बताया है कि, जेल के अंदर ही एक अन्य लड़के से बात करने पर उसके साथ मारपीट की गई है। उसने बताया कि, उसे डंडे से पीटा गया है। पैर की हड्डी भी टूट गई है। वजह पूछने पर कहा कि, जब से मैं जेल में आया तब से ही मेरे साथ मारपीट की जा रही है।

रायपुर के सेंट्रल जेल के अंदर मारपीट का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप...@RaipurPoliceCG #ChhattisgarhNews pic.twitter.com/vGsfEOqQSA
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 4, 2024

Tags:

Similar News