अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप: हादसे में 40 घायल, 11 की हालत गंभीर 

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर तीस फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं। 

Updated On 2024-01-19 11:07:00 IST
बगीचा क्लीनीक, जशपुर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसा हो गया। ग्रामीणों से भरा पिकअप तीस फीट गहरे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार 40 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना जशपुर के मैना घाट की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार लोग शादी की बात कर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैना घाट में वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर है।   

घायलों का इलाज जारी 
घटना के बाद घायलों को बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी अस्पताल पंहुचे। वहां उन्होंने घायलों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करवाया। वहीं अन्य घायलों का इलाज उपस्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

लड़के का घर देखने गए थे

घायलों ने बताया कि, वे कलिया से छिछली कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष के यहां घर देखने के लिए गए हुए थे। वापसी के दौरान मैना घाट में वे हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि, गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया।

Tags:    

Similar News