धान खरीदी शुरू : सहकारी समितियों में अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

राज्य सरकार ने धान खरीदी शुरू होने के बाद सहकारी समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

Updated On 2024-11-20 16:24:00 IST
तिल्दा सहकारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए मनहरण वर्मा

दिलीप वर्मा- तिल्दा नेवरा। राज्य सरकार ने धान खरीदी शुरू होने के बाद सहकारी समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है।  इसमें तिल्दा सहकारी समिति के लिए तुलसी नेवरा, निवासी मनहरण वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। 

नियुक्ति के बाद उन्होंने तिल्दा सहकारी समिति पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। तिल्दा सहकारी समिति के प्रबंधक भुवन साहू ने उनका स्वागत कर पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर समिति के कर्मचारियों सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। सहकारी समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है। 

धान खरीदी का आंकड़ा 3 लाख टन के पार

छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के 6वें दिन तक 3.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 68 हजार 668 किसान अब तक धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के लिए किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 502.53 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह महाअभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। 

इसे भी पढ़ें : चबूतरे पर सोने को लेकर विवाद : सोते हुए आदमी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, तीन गिरफ्तार

राज्य में 14 नवंबर से शुरू हुआ धान खरीदी 

दरअसल राज्य में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के 6वें दिन तक 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। खाद्यमंत्री दयाल दास बघेल ने बताया कि, प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 हजार 296 किसानों से 93 हजार 581 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 2 हजार 739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हो रही है। चालू विपणन वर्ष में 160 लाख टन धान उपार्जन का अनुमान है। 

Similar News