भाजपा ने चलाया अनुशासन का डंडा : नवनिर्वाचित अध्यक्ष- सभापति को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, दोनों ने बागी होकर लड़ा था चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वालों को निष्काषित कर दिया है। बालोद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभापति पर गिरी गाज।

Updated On 2025-03-10 14:55:00 IST
भाजपा ने पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वालों को किया निष्काषित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालोद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभापति को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गुरूर जनपद पंचायत में सुनीता साहू अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बागी होकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा था। जिसके कारण अब उन पर एक्शन लिया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पार्टी ने किया निष्काषित

दरअसल, गुरूर ब्लॉक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष को भाजपा ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है।  इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने उसके निष्कासन का आदेश जारी किया है। भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाली भाजपा की बागी सुनीता साहू अध्यक्ष पद के लिए विजयी हो गई है। वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुभद्रा साहू की हार हुई है।

कोरबा नगर निगम के सभापति को भाजपा ने पार्टी से किया निष्काषित

नवनिर्वाचित सभापति को पार्टी ने किया बाहर 

वहीं कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा से बागी होकर सभापति का चुनाव लड़ा था।चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को महज 18 मत मिले थे। जिसके बाद पार्टी ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए निष्कासित कर दिया है।

Similar News

सूरजपुर के उमापुर धान खरीदी केंद्र में बवाल: तौल को लेकर किसान और हमालों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

चार राइस मिलों में छापा: 1.77 करोड़ का अवैध धान जब्त

किसान ने जान देने की कोशिश: तहसीलदार को नोटिस, पटवारी निलंबित

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है