सुमित्रा ने संभाला पदभार : समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में पहुंची जिला कांग्रेस कार्यालय, बोलीं- संगठन को सशक्त बनाएंगे

बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने पदभार ग्रहण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली निकालकर उनका स्वागत किया।

Updated On 2025-03-30 16:08:00 IST
बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने संभाला पदभार

कुश अग्रवाल -बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने रविवार को जिला पार्टी कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली निकालकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह रैली बलौदा बाजार के अंबेडकर चौक से शुरू होकर जिला कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सुमित्रा धृतलहरे ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने कहा कि, कार्यकर्ताओं का सम्मान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने का किया आह्वान 

उन्होंने ने बताया कि, वह छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से लगातार पार्टी संगठन में सक्रिय रही हैं और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करती आ रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें... कांग्रेस में नियुक्तियां : 11 जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित किए गए, देखिए किसे कहां की दी गई जिम्मेदारी

ये लोग रहे मौजूद 

रैली और पदभार ग्रहण समारोह में बीलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर सहित जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर  और माला पहनाकर कर सुमित्रा धृतलहरे का अभिनंदन किया।
 

Similar News