राज्योत्सव 4 नवंबर से : नया रायपुर में तैयारियां जोरों पर, सजने लगे विभागों के स्टाल्स

छत्तीसगढ़ का पृथक राज्य बने शुक्रवार 1 नंवबर को 24 वर्ष पूरे हो गए। राज्योत्सव का आयोजन 4 से 6 नवंबर तक नया रायपुर के राज्योत्सव मैदान में मनाया जाएगा।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-11-01 12:41:00 IST
छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव 4 नवंबर से 6 नवंबर तक मनाया जाएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस साल 4 से 6 नवंबर के बीच मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान को खास तौर पर सजाया जा रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे। 

उल्लेखनीय है कि, राज्योत्सव में में बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ विभिन्न विभागों स्टाल भी राज्योत्सव मैदान में लगाए जाएंगे। उनके लिए भी जोरों से कार्यक्रम स्थल पर काम चल रहा है। 

राज्य स्थापना दिवस पर सियासत

वहीं छत्तीसगढ़ के 24वें स्थापना दिवस सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने BJP सरकार पर छत्तीसगढ़ियों की पहचान मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। डहरिया को जवाब देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि, कांग्रेस की सरकारों ने छत्तीसगढ़ का विकास रोका। 

इटालियन चश्मे से कांग्रेस को विकास नहीं दिखता : साव

श्री साव ने कहा- कांग्रेस की पहली सरकार के कारनामे आज भी लोग नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की पहली सरकार ने तीन साल तक प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। नशे, अपराध, बर्बादी का काम किया। श्री साव ने कहा कि, अटलजी ने राज्य बनाया, उनके सपनों का छत्तीसगढ़ हम बना रहे हैं। कांग्रेस को इटालियन चश्मे से विकास के काम दिखते नहीं हैं।

Similar News