घायल बच्ची को उठा ले गए नक्सली : आईईडी की चपेट में आकर मां-बेटी हुईं घायल, मां को छोड़ दिया बेटी को साथ ले गए 

एक बच्ची आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद नक्सली उस बच्ची को अपने साथ ले गए। उसकी मां को भी चोटें आई हें। 

Updated On 2024-01-10 15:46:00 IST
आईईडी की चपेट में आई बच्ची

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि, एक और दर्दनाक घटना घटित हो गई। नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आने से 8 साल की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। मां को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।  

मिली जानकारी के अनुसार, 8 साल की छात्रा अपनी मां के साथ चेरपाल से रशद सामग्री लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान वे चेरपाल-पालनार मार्ग पर IED की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटनास्थल की तस्वीर

घायल बच्ची को अपने साथ ले गए नक्सली
बताया जा रहा है कि, घटना के बाद घायल बच्ची को नक्सली अपने साथ ले गए और मेडिकल कैंप में इलाज कर रहे हैं। बच्ची तुंगलवाया पालनार की रहने वाली है। उसका नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला है। वह बीजापुर पोटाकेबिन में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करती है। 

पुलिस तस्दीक करने में जुटी
घटना शुक्रवार 5 जनवरी का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस बारे में जानकारी मिली है। इस पर तस्दीक की जा रही है। 

Full View
Tags:    

Similar News