नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला : साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर थे तैनात, दो जवान घायल
सुकमा जिले में जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हो गए।
By : Yaminee Pande
Updated On 2024-11-03 10:25:00 IST
लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। नक्सली दोनों जवानों के हथियार लेकर मौके पर से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में जवान ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने जवानों पर हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हो गए। इसके बाद नक्सली उनके हथियार लेकर मौके पर से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है।