कायराना नक्सल हमले में दो जवान शहीद : आपरेशन से लौट रहे जवानों को IED ब्लास्ट कर बनाया निशाना

मोहंदी में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए। दोनो जवान ITBP के बताए गए हैं। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-10-19 17:41:00 IST
एम्बुलेंस में दोनों जवानों के शव रखते जवान

इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी छेत्र के ग्राम कोडलियर में नक्सल आपरेशन से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में ITBP के दो जवान शहीद हो गए। घायलों को लेने के लिए सेना का हेलीकाप्टर रवाना किया गया था। जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई है। वहीं बस्तर फाइटर के अरविन्द सर्फे और आरक्षक अनिल कुंजाम का अस्पताल में इलाज जारी है। 

सीएम साय ने किया ट्वीट 

इस मामले को लेकर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि, नक्सल ऑपरेशन से सर्चिंग कर लौट रहे थे। इसी बीच टीम पर नक्सलियों ने LED ब्लास्ट दिया और ITBP के दो जवान घायल हो गए हैं। शहीद जवानों के नाम अमर पंवार महाराष्ट्र के सतारा जिले से वहीं दूसरे का नाम के राजेश कडप्पा आंध्रप्रदेश निवासी बताया गया है। दोनो जवान ITBP 53 बटालियन से थे। 

 

 

Similar News