पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या : घरेलू विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध नहीं थम रहा है। शनिवार रात कमल विहार में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

Updated On 2025-01-19 10:05:00 IST
प्रतिकात्मक चित्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध नहीं थम रहा है। शनिवार रात कमल विहार में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात कमल विहार में युवक गजेंद्र यादव का अपनी पत्नी हेमलता से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

मृतका हेमलता यादव

बिलासपुर में सनकी युवक गिरफ्तार 

वहीं बिलासपुर जिले की पुलिस ने युवती पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती पर चाकू से हमला 

दरअसल, आरोपी युवक का नाम सनद कश्यप है। वह ग्राम चौरा सरकंडा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, एकतरफा प्यार के चक्कर में सनद ने एक युवती को शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर सनत ने बंगालीपारा में युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने न्यायालय में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस रिमांड लेकर गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति