अधिसूचना जारी : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई 26 जुलाई तक चलेगा। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-06-25 17:46:00 IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि, विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 22 जुलाई से प्रारम्भ होकर मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। 

Similar News