खनिज विभाग की कार्रवाई : अवैध रेत परिवहन करते पांच वाहन जब्त, वसूला गया जुर्माना 

कोरिया जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत परिवहन करते पांच वाहन जब्त किया गया है। 

Updated On 2024-11-21 17:00:00 IST
अवैध रेत परिवहन करते पांच वाहन जब्त

रविकांत सिंह राजपूत-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान पांच वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। 

खनिज अधिकारी भूषण कुमार पटेल और उनकी टीम ने वाहन क्रमांक CG16 CH 9649 (मनी हाईवा) को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए चालक छोटेलाल को पकड़ा लिया।  जिसके मालिक अर्जुन साहू, इसके अलावा सोल्ड ट्रेक्टर सोनालिका वाहन चालक ओमप्रकाश और वाहन मालिक सुनील सोनी CG15 AC 5642  के वाहन चालक जोत लाल, मालिक रोशन राजवाड़े, CG15 AE 4795 के वाहन चालक बसन्त और वाहन मालिक पुष्पराज हैं। जो अवैध रेती परिवहन कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें...अवैध खनन पर एक्शन : खनिज विभाग ने मारा छापा, छापेमारी में चैन माउंटिंग मशीन और एक हाइवा जब्त

वहीं, वाहन क्रमांक CG16 CR 2244 को अवैध कोयला परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसके मालिक राजेश कश्यप और चालक अतुल कश्यप हैं। पांचों वाहनों को मौके पर जप्त कर समीपस्थ थाना चरचा और पटना थाना में अभिरक्षा में रखा गया। खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 और खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
 
47 हजार का वसूला गया जुर्माना

आरोपियों से कुल 47 हजार 6 सौ 46 रुपए जुर्माना वसूल कर राशि खनिज मद में जमा कराई गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील कि, वे अवैध खनन की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। जिला प्रशासन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कानून के पालन के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।

Similar News