बागियों पर कांग्रेस का एक्शन : 24 नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, प्रत्याशी के विरोध में लड़ रहे थे चुनाव 

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने  बागियों पर बड़ी कार्यवाही की है। कांग्रेस ने 24 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Updated On 2025-02-06 13:50:00 IST
कांग्रेस का झंडा

राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने  बागियों पर बड़ी कार्यवाही की है। कांग्रेस ने 24 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। महासमुंद, पिथौरा, बसना और सरायपाली के 24 नेताओं को निष्कासित किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध और निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण इन पर कार्यवाही की गई है। निष्काषितों में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग का नाम भी शामिल है।

 

Similar News