माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : डिप्टी सीएम साव हुए शामिल, बोले- साहू समाज ने हमेशा अनुकरणीय कार्य किया

उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को लोरमी विधानसभा के ग्राम सारधा में माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। मां कर्मा का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

Updated On 2025-04-20 16:18:00 IST
माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव

राहुल यादव -लोरमी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को लोरमी विधानसभा के ग्राम सारधा में माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। मां कर्मा का पूजन -अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर गांव में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती उत्सव में शामिल हुए। 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, समाज के लोगों ने मिलजुलकर मंदिर का निर्माण किया है। समाज मिलकर कोई कार्य करता है तो उसका अलग महत्व होता है। अयोध्या मंदिर के निर्माण के लिए मिलकर देशवासियों ने सहयोग राशि दी है। ऐसे काम मिलकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, साहू समाज ने हमेशा अनुकरणीय कार्य किया है। इससे सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपनी मेहनत की कमाई को पुण्य के काम में लगाना चाहिए। 

 

इसे भी पढ़ें... दरभा मार्ग निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति : विधायक किरण देव ने क्षेत्र की जनता को दी सौगात, कई सालों से कर रहे थे मांग

समाज को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तो तरक्की करेंगे 

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, भक्त माता कर्मा अपने त्याग, संघर्ष और मेहनत से समाज की सेवा की। उन्होंने अपनी तपस्या से भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया। मां कर्मा ने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग लगाया। सच्चे मन से पूजा करो भगवान दर्शन देते हैं। उन्होंने ने कहा कि, भक्त माता कर्मा सब समाज के लिए आराध्य है। उनसे प्रेरणा लेकर समाज को एक साथ चलना है। आज छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। और साहू समाज भी आगे बढ़ रहा है। सब समाज को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तो तरक्की करेंगे।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति