निकाय चुनाव : सात समंदर पार अमेरिका से आकर लोरमी की बेटी ने किया मतदान, प्रशासन ने किया सम्मानित 

मुंगेली जिले से लोकतंत्र के इस महापर्व में एक सुंदर दृश्य सामने आया है। जहां पर अमेरिका में रहने वाली लोरमी की बेटी ने इस बार लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा बनी है। 

Updated On 2025-02-11 19:35:00 IST
अधिकारियो ने किया सम्मानित

राहुल यादव- लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली  जिले से लोकतंत्र के इस महापर्व में एक सुंदर दृश्य सामने आया है। जहां पर अमेरिका में रहने वाली लोरमी की बेटी ने इस बार लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा बनी है। जहां पर लोरमी के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली कोमल ने अपने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 की कोमल खत्री ने लोकतंत्र के महापर्व के इस अवसर पर अपने मतदान केंद्र में आकर मतदान किया है। जानकारी के अनुसार कोमल खत्री अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती है जिन्होंने आज लोरमी आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 में मतदान किए हैं। जिसको लेकर उन्हें मतदान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको सम्मानित किया है। 

वोटिंग साइन दिखाती कोमल खत्री  

मतदान करके अच्छा महसूस हो रहा है 

इसको लेकर अमेरिका में रहने वाली लोरमी की मतदाता कोमल खत्री ने बताया कि, उन्हें पता नहीं है लास्ट टाइम कब मतदान किया है। मतदान करके उन्हें बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। 

अधिकारियों ने किया सम्मानित 

वहीं लोरमी के एसडीम अजीत पुजारी ने बताया कि, अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाली लोरमी की मतदाता ने जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर मतदान करने पहुंची। जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि कोमल खत्री लोरमी में जिस शासकीय स्कूल में पड़ी है वहीं उन्होंने आज मतदान किया है।

Similar News