2024 election CG results Live : परिणामों को लेकर डॉ रमन सिंह बोले- यहां सभी 11 सीटें जीत रही बीजेपी, बनेगी हमारी सरकार 

लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट बीजेपी को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में टक्कर का मुकाबला है लेकिन अंतिम परिणाम कुछ और होंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-06-04 15:09:00 IST
BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह

रायपुर। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट बीजेपी को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में टक्कर का मुकाबला है लेकिन अंतिम परिणाम कुछ और होंगे। NDA को 300 से ज्यादा सीटें मिलते दिखाई से रही है और INDIA गठबंधन को 220 सीट से ज्यादा नहीं मिलेंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है। 

सिंहदेव बोले-  BJP 10 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में BJP 10 सीटों पर आगे है। कोरबा में भी परिणाम आते ही हम जीतेंगे। हमने जैसे सोचा वैसे ही परिणाम आये हैं। कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की है और अन्य राज्यों में BJP का अच्छा परफॉर्मेंस है। केंद्र में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है। 

Similar News