श्रमिक सम्मेलन : राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर में होगा आयोजन, हितग्राहियों को दिए जाएंगे पैसे 

छत्तीसगढ़ के राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में हितग्राहियों को राशि प्रदान की जाएगी।

Updated On 2024-11-16 16:48:00 IST
श्रमिक सम्मेलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में हितग्राहियों को राशि प्रदान की जाएगी। 85026 हितग्राहियों को 46 करोड़ 60 लाख 53 हजार 993 की राशि हस्त्रांत्रित किया जाएगा। उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से राशि दी जाएगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के 153 श्रमिकों को 20,33,000 की राशि दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को 1 करोड़ की राशि लाभान्वित किया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 सोशल मीडिया पर कर रही ट्रेंड

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 (#CGIndustrial Policy24) पूरे दिन ट्रेंडिंग करती रही। एक्स हैंडल पर #CGIndustrial Policy24 पहले नंबर पर था। विदित हो कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई औद्योगिक नीति बनाने की घोषणा की थी।

राज्य गठन के बाद यह 6 वीं औद्योगिक नीति

इसे अमलीजामा पहनाते हुए राज्य गठन के 25वें वर्ष यानी रजत जयंती के साथ ही जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को नई छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024- 30 पर विमोचन किया। विमोचन के बाद श्री साय ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक नीति का निर्माण सभी की सहभागिता से किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद यह 6 वीं औद्योगिक नीति है, जिसमें प्रदेश के युवाओं को अधिक से  अधिक रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति