आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जाएगी इंडोनेशिया : अंर्तराष्ट्रीय मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी विमला कुजूर

कोतबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला कुजूर का चयन इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय मास्टर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में हो गया है।

Updated On 2025-03-10 19:09:00 IST
राष्ट्रीय मास्टर एथलीटिक्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती विमला कुजूर

मयंक शर्मा- जशपुर- कोतबा। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोतबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला कुजूर का चयन इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय मास्टर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में हो गया है। विमला को यह सफलता कर्नाटक के बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलीटिक्स प्रतियोगिता में किये गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मिला है। 

विमला ने हरिभूमि को बताया कि, वह इस साल इस प्रतियोगिता में उंची कूद में शामिल हुई थी। इस प्रतियोगिता में विमला ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पहले वर्ष 2022 में गोवा में हुए मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होनें तीन गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफल रही थी। विमला कुजूर के इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंडोनिशया में आयोजित होने वाली अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका अवसर दिया गया है। अपने चयन को लेकर विमला कुजूर काफी उत्साहित है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला कुजूर 

देश के लिए मेडल जीतने में मिलेगी सफलता 

उन्होनें विश्वास जताया कि इंडोनेशिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, देश के लिए मेडल प्राप्त करने में जरूर सफल होगी। विमला कुजूर को इंडोनेसिया में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किए जाने पर उनकी कोच इंदु मालिया, अंर्तराष्ट्रीय एथलेटिक्स कृष्णामूर्ति और विश्व चैपिंयन रहे मोहन लाल व बालमुकुंद सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपिका सेन,राधिका सिदार के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी है।

Similar News