पितृ शोक : प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव के पिता का निधन, अंतिम संस्कार कल सुकमा में होगा
विधायक किरण देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का निधन हो गया है।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का निधन हो गया है। बुधवार की सुबह जगदलपुर के वृदावन कॉलोनी स्थित किरण देव के निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह 11 बजे सुकमा में किया जाएगा।
परिजनों से मिली सूचना के मुताबिक कुमार लक्ष्मी नारायण देव-छोटे जमींदार साहेब सुकमा का बुधवार को 11:00 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया है। वे 104 वर्ष के थे। वे करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व किरण सिंह देव के पिता थे। विजित देव, श्रृंगवेद देव, कुमारी राशि सिंह देव, श्रीमती आयुषी सिंह देव, श्रीमती प्रेरणा सिंह भदौरिया, श्रीमती दीक्षा सिंह के दादाजी थे। जगदलपुर स्थित वृंदावन निवास से उनका पार्थिव शरीर सुकमा के लिए दोपहर 2 बजे रवाना किया जवेगा। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को उनके मूल निवास लुंबनी हाउस सुकमा से प्रातः 11:00 बजे निकाली जाएगी।
विधायक किरण देव का राजनीतिक सफर...
आपको बता दें, जगदलपुर से पहली बार विधायक बनाए गए किरण देव की राजनीतिक शुरूआत छात्र जीवन में ही हो गई थी और वे 1985 में छात्र संघ के अध्यकक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 में उन्हेंर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यीक्ष बनाया गया था। हालांकि पेशे से वे वकील हैं और उनका जन्म 17 सितंबर 1962 में हुआ था।
जतिन जैसवाल को हराकर पहली बार विधायक बने...
किरण देव 2002 से 2005 तक जिला अध्यमक्ष थे। 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2009- 2014 में जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे चके हैं। 2023 के चुनाव में जगदलपुर से टिकट दिया था और वे कांग्रेस पार्टी के जतिन जैसवाल को हराकर पहली बार विधायक बने हैं।