बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान : विभूति को कत्थक नृत्य में मिला पहला स्थान, दुबई में आयोजित देशराग महोत्सव में किया मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की बेटी विभूति को दुबई में आयोजित देशराग महोत्सव में कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में ख़ुशी का माहौल। 

Updated On 2025-01-12 16:33:00 IST
देशराग महोत्सव में कत्थक नृत्य में विभूति बनवासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी ने नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। रायपुर की विभूति बनवासी ने दुबई में आयोजित देशराग महोत्सव में कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभूति पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता अरुण बनवासी समेत विद्यालय में हर्ष का माहौल है। 

देशराग महोत्सव, दुबई में किया गया सम्मानित

दरअसल, नृत्यधाम कला समिति, हिंदुस्तान कला संगीत आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी और इंटरनेशनल कल्चरल हार्मनी के तत्वाधान में देशराग महोत्सव का आयोजन दुबई में हुआ। जिसमें रायपुर की विभूति ने भी भाग लिया था। इस कार्यक्रम में अपनी सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से विभूति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं इस अवसर पर विभूति ने कत्थक नृत्य मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

विभूति बनवासी 8 सालों से सीख रही है कत्थक नृत्य

सर्वश्रेष्ठ कला सृजन से हुई सम्मानित 

विभूति की इस उपलब्धि पर उनके माता- पिता समेत गुरुजनों में ख़ुशी का माहौल है। उन्होंने सिर्फ राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर विभूति बनवासी को सर्वश्रेष्ठ कला सृजन सम्मान से भी सम्मानित किया गया। विभूति पिछले 8 सालों से अपनी गुरुमाता संगीता कापसे से कत्थक नृत्य सीख रही हैं।

Similar News