गांव के पास पहाड़ी में दिखे तेंदुए के शावक : इलाके में दहशत का माहौल, वन अमले ने जारी किया अलर्ट 

कांकेर जिले के जुनवानी गांव में एक बार फिर तेंदुए के शावक दिखे। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं वन अमले ने गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। 

Updated On 2025-04-04 17:10:00 IST
पहाड़ी में दिखा तेंदुए का शावक

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा। जुनवानी गांव में एक बार फिर तेंदुए के शावक दिखे। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वहीं वन अमले ने गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।

एक महीने पहले भी कांकेर में दिखा था तेंदुआ 

वहीं 6 मार्च को कांकेर जिले में ही तेंदुआ नजर आया था। शहर से सटे माकड़ी में तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़ें मुर्गे का शिकार कर रहा था। जिसका विडियो भी सामने आया है। आए दिन कांकेर में जंगली जानवरों की गतिविधियां देखने को मिलती है। वहीं एक बार फिर तेंदुए के घुस आने से इलाके में दहशत का माहौल है। 

 घर की दीवार पर चढ़कर मुर्गे का किया शिकार 

दरअसल, माकड़ी में तेंदुआ देर रात घर की दीवार पर चढ़ता है। उसके बाद वह मुर्गे का शिकार कर वहां से भाग जाता है। तेंदुए के शिकार का यह विडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गया है। 

Similar News

कोरबा में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश: धान न बिकने और टोकन न मिलने से था नाराज, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

नशेड़ी युवकों में चाकूबाजी: एक की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए

रायपुर में पकड़ी गईं कजाकिस्तान की दो महिलाएं: बिना वीजा-पासपोर्ट के रह रहे थे, हिरासत में लिए गए