कलेक्टर बने खिलाड़ी : बच्चों के साथ खेलते दिखे कबड्डी, वीडियो हुआ वायरल 

कांकेर के कलेक्टर का अनोखा अंदाज खूब वायरल हो रहा है। गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ कबड्डी खेलने लगे, जिसे देख लोग काफी खुश नज़र आए।

Updated On 2024-12-01 10:57:00 IST
बच्चों के साथ कबड्डी खेलते हुए कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर

गौरव श्रीवास्तव-  कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। कलेक्टर बच्चों के साथ कबड्डी खेलते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो ग्राम मुरडोंगरी का है। कलेक्टर के इस अनोखे अंदाज देख लोग काफी खुश नजर आए। इस दौरान कलेक्टर ने रेला नृत्य भी किया। 

दरअसल, कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर एक कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचे थे। इस दौरान बच्चों की कबड्डी भी आयोजित हुई थी। जिसे देख कलेक्टर भी अपने आप को रोक नहीं पाए और बच्चों के बीच कबड्डी खेलने मैदान में उतर गए। इस बीच कलेक्टर जोर आजमाइश करने लगे, फिर क्या था बच्चों ने उन्हें पकड़ लिया। कलेक्टर के अनोखे अंदाज देख लोग काफी खुश नजर आए। इस दौरान कलेक्टर ने रेला नृत्य भी किया। 

Similar News

गौरा पूजा एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय: बोले- प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका