जन्म कल्याणक महोत्सव : जैनियों ने की अरहनाथ भगवान की पूजा-अर्चना 

जैन धर्म के 18 वे तीर्थंकर श्री अरहनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

Updated On 2024-12-15 12:28:00 IST
जैनियों ने मनाया अरहनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव

रायपुर। आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष प्रतिदिन चल रहे आध्यात्मिक प्रयोगशाला शिविर के जैन धर्म के 18 वे तीर्थंकर श्री अरहनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। 

इस अवसर पर सुबह 8.30 बजे पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष सर्वप्रथम पाण्डुक शीला में श्री जी को विराजमान किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने प्रासुक जल से रजत कलशों से श्री जी का अभिषेक किया। अभिषेक के बाद रिद्धि-सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा की गई। शांति धारा प्रवीन जैन ने किया। इसका शुद्ध वाचन कृष जैन ने किया। इसके बाद भव्य आरती की गई। श्री अरहनाथ भगवान के जयकारों से पूरा जिनालय गूंज उठा। 

अरहनाथ भगवान का जलाभिषेक करते हुए

ये रहे मौजूद 

शांति धारा के बाद सभी ने अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य से नवदेवता पूजन और 18 वें तीर्थंकर अरहनाथ भगवान का पूजन किया। अंत में विसर्जन पाठ कर पूजा समाप्त की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू, प्रवीण जैन, संदीप जैन, बंटी जैन, रासु जैन, श्रद्धेय जैन विक्की, प्रणीत जैन, निकेश जैन, कृष जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। 
 

Similar News