नड्डा पहुंचे रायपुर LIVE : स्वागत के बाद पूर्व सांसद गोपाल व्यास के घर पहुंचे, अब नालंदा परिसर में छात्रों से कर रहे संवाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंच गए हैं। वे कुछ घंटों में ही रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होकर दिल्ली लौट जाएंगे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर CM विष्णु देव साय के साथ कैबिनेट मंत्रियों, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सांसद और कई विधायक भी उनकी अगवानी करने पहुंचे।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी का रायपुर आगमन। https://t.co/KUXCalNNd6
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 26, 2024
नालंदा परिसर में युवाओं से संवाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नालंदा परिसर पहुंच गए हैं। नालंदा परिसर में मंत्री ओपी चौधरी ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। श्री नड्डा के साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी मौजूद हैं। यहां छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैं श्री नड्डा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नालंदा परिसर पहुंच गए हैं। @JPNadda @BJP4CGState pic.twitter.com/WCBToPsEx4
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 26, 2024
गोपाल व्यास के घर पहुंचे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे पूर्व सांसद गोपाल व्यास के घर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि, पूर्व राज्यसभा सांसद हैं गोपाल व्यास को बीजेपी की सदस्यता दिलाने जेपी नड्डा पहुंचे हैं। वरिष्ठ भाजपा सदस्य के रुप में गोपाल व्यास को नड्डा सदस्यता दिलाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद गोपाल व्यास का शॉल से किया सम्मान।@JPNadda @BJP4CGState pic.twitter.com/TkhSB6gj7A
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 26, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे पूर्व सांसद गोपाल व्यास के घर पहुंचे। @JPNadda @BJP4CGState pic.twitter.com/jlsPTAdXFM
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 26, 2024
रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजधानी रायपुर के केनाल रोड पर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा को माल्यार्पण कर सादर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अद्वितीय साहस और नारीशक्ति की पर्याय रानी दुर्गावती की गौरव गाथा को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
LIVE:- वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण https://t.co/smdwpAO5Af
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 26, 2024