आईटी की रेड तीसरे दिन भी जारी : रायपुर में 4 से अधिक जगहों पर अफसरों की टीम ने दी दबिश, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की छापामार कार्यवाही तीसरे दिन भी जारी है। रायपुर में 6 से अधिक अफसरों की टीम ने कई जगहों पर दबिश दी है।
By : Tarunaa Sahu
Updated On 2025-03-06 11:45:00 IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की छापामार कार्यवाही तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच रामा ग्रुप और रामा उद्योग के ठिकानों पर आयकर ने दबिश दी है। रायपुर में 6 से अधिक आयकर विभाग के अफसरों ने 4 से अधिक जगहों पर रेड की कार्यवाही हुई है। आयकर विभाग की टीम मध्य प्रदेश की टीम टैक्स चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ पहुंची है।
छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। साथ ही कंप्यूटर और लैपटॉप से बैकअप ले रही है।
कांकेर में NIA की रेड
वहीं कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके आमाबेड़ा में फिर NIA ने दबिश दी है। अंतागढ़ जनपद के निवर्तमान उपाध्यक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की खबर सामने आई है। आमाबेड़ा क्षेत्र में NIA की कार्यवाही लगातार जारी है।