अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का करेगा सम्मान

राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित सतनाम संस्कृतिक भवन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।  

Updated On 2025-03-07 15:02:00 IST
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित सतनाम संस्कृतिक भवन में 8 मार्च  को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूवात दोपहार 12 बजे से होगा। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, जज, डॉक्टर, प्रोफेसर, राजनीति से जुड़े हुए विधायक, सांसद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पार्षद समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहेंगे। 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम 

8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का प्रतीक है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान समारोह के माध्यम से उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज में अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। यह सम्मान समारोह न केवल उनकी उपलब्धियों को मान्यता देगा, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगा कि वे अपने हक और अधिकारों के लिए आगे बढ़ें।

Similar News