आउटर कॉलोनियों में पुलिस का छापा : बड़ी संख्या में मिले बाहरी लोग
रायपुर में पुलिस ने आउटर कॉलोनियों में निवासरत लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना किसी सूचना के निवासरत बाहरी लोगों की पुलिस ने शिनाख्त की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने आउटर कॉलोनियों में छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में निवासरत बाहरी लोगों की पहचान की है। बिना किसी सूचना के रायपुर में अगल- अलग राज्यों और विदेश से आकर अवैधानिक तरीके से बसे लोगों की पहचान की। सुबह शहर के आउटर कॉलोनी में पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों को पुलिस लाइन ग्राउंड लाया गया।
रायपुर। पुलिस ने अवैध रूप से निवासरत लोगों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान शहर में बिना किसी सूचना के निवासरत लोगों की पुलिस ने शिनाख्त की है। @RaipurPoliceCG #ChhattisgarhNews #haribhoomi #news pic.twitter.com/EGfUQsu2aD
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 30, 2025
दरअसल, शहर में बड़ी संख्या में लोग बिना किसी सूचना के निवासरत हैं। जिनमें पश्चिम बंगाल,असम, यूपी, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, नॉर्थ ईस्ट के लोग शामिल हैं। ये सभी बिना किसी जानकारी के शहर में रह रहे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने बीएसयूपी कालोनी सहित सभी वार्ड मोहल्लों में अभियान चलाया।
दो हजार से अधिक लोगों को लाया गया
शहर के आउटर कॉलोनी में पुलिस ने अभियान चलाया है। इस दौरान 2 हजार से अधिक लोगों को पुलिस लाइन ग्राउंड लाया गया है। सभी लोगों की पहचान की जा रही है। लगातार अलग- अलग थाना क्षेत्र से लोगों को लाया जा रहा है। जिनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।