रसूखदारों के हौसले बुलंद : जिले के कई इलाकों में हो रहा अवैध ईंट भट्ठों का संचालन, खनिज विभाग को लाखों का नुकसान

सूरजपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन की लापरवाही के चलते रसूखदारों के हौसले बुलंद हैं।

Updated On 2025-01-25 12:32:00 IST
अवैध ईंट भट्ठी

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय भाषा में इन्हें बंगला ईंट भट्ठा भी कहा जाता है। यहां पर कारोबार काफी फल-फुल रहा है। वहीं इससे खनिज विभाग को भी लाखों रुपये के राजस्व की हानि भी हो रही है। 

बता दें कि, अवैध ईंट भट्ठों के संचालकों पर कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं वहीं यह भी देखा जा रहा है कि, इन ईंटों को पकाने के लिए कोयला भी अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के अघिना, सलका, भटगांव, रामानुजनगर, प्रतापपुर सहित आसपास के गांवों में इन दिनों अवैध ईंट भट्ठों की बाढ़ सी आने लगी है। 

अवैध ईंट भट्ठी संचालन से हो रहा पर्यावरण प्रदूषण 

वहीं रसूखदार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मिली छुट का लाभ भी उठा रहे हैं। ईंट भट्ठों के संचालन से पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। इसके लिए न तो माइनिंग, राजस्व और पर्यावरण विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। 

मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई – खनिज अधिकारी 

जब इस बारे में खनिज अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, उनके पास इस तरह की जानकारी है ही नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि, हमें आपके जरिए ही यह जानकारी मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति