अबूझमाड़ में IED ब्लास्ट : नक्सल आपरेशन से लौट रहे जवानों को बनाया निशाना, ITBP के दो घायल जवानों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में ITBP के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से लेने के लिए सेना का हेलीकाप्टर रवाना किया गया है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-10-19 17:08:00 IST
कैंप में तैनात सुरक्षाबलों के जवान

इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में ITBP के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को लेने के लिए सेना का हेलीकाप्टर रवाना किया गया है। 

इस मामले को लेकर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि, नक्सल ऑपरेशन से सर्चिंग कर वापिस लौट रहे थे। इसी बीच टीम पर नक्सलियों ने LED ब्लास्ट दिया और ITBP के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जवान अभी लौटे नहीं हैं, उनके आने पर पूरे घटनाक्रम विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी। 

खबर अपडेट की जा रही है... 
 

Similar News