आप नेता की गुंडागर्दी : महिला डॉक्टर के साथ की अभद्रता, पुलिस ने सुरजीत ठाकुर को किया गिरफ्तार

नारायणपुर जिले के स्व. बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता करने के मामले मे पुलिस ने आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर को गिरफ्तार किया। 

Updated On 2025-02-25 14:19:00 IST
जिला अस्पताल महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता करने के मामले मे पुलिस ने आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर को किया गिरफ्तार

इमरान खान - नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता सुरजीत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, स्व बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता व्यवहार किया है। 

बता दें कि,  जिला अस्पताल में 18 फरवरी की रात को डॉ. दीक्षा बघेल इमरजेंसी ड्यूटी पर थी। रात 10 बजे आईसीयू में भर्ती पीड़ित मरीजों के इलाज  के लिए उसे बुलाया गया। पीड़ित मरीजों के सिर की चोट और हाइपोवोलमिक शॉक है। उसी समय सुरजीत ठाकुर अपने बच्चे को दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। 

घटना सीसीटीवी में कैद 

इसी दौरान मामला आपातकालीन नहीं था, इसलिए डॉक्टर ने प्राथमिकता के आधार पर मरीजों को देखने की व्यवस्था की। इस पर सुरजीत ठाकुर आक्रोशित हो गए और जबरन आईसीयू के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए। उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ अपशब्द की। सुरजीत ने अपने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए उन्हें ट्रांसफर करवाने और सस्पेंड की धमकियाँ दी। इस घटना सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल में उपलब्ध है।

डॉक्टरों के विरोध के बाद हुई गिरफ्तारी

इस घटना के बाद महिला डॉक्टर मानसिक रूप से इतनी आहत हो गईं। वह ड्यूटी करने में असमर्थ महसूस कर रही थी और खुद को असुरक्षित समझने लगीं। इससे अस्पताल के अन्य डॉक्टरों में भी भय का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने इस घटना के विरोध में एकजुट होकर प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की माँग की। डॉक्टरों के इस सामूहिक विरोध और पुलिस प्रशासन की तत्परता के चलते आप नेता सुरजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

डॉक्टरों ने जताया संतोष

गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भविष्य में चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर और भी ठोस कदम उठाए जाएँगे। डॉक्टरों ने कहा कि, चिकित्सकीय सेवाओं में बाधा डालने और डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति