शहादत का सम्मान : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री साय ने किया अनावरण

छत्तीसगढ़ के सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को चिरस्मरणीय बनाए रखने के लिए उनकी प्रतिमा रायगढ़ में स्टेडियम के बाहर लगाई गई है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-02-02 19:50:00 IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शहीद कर्नल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए

अमित गुप्ता-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी व पिता श्री सुभाष त्रिपाठी इस दौरान रहे साथ।

उल्लेखनीय है कि, 13 नवंबर 2021 को मणिपुर में आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी और 6 वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अमर शहादत को नमन करने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहर के नागरिक व आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। 

सेना के अफसर भी रहे मौजूद

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी श्रीमती अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम के दौरान सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास भी मंच पर उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति