नाले के पास मिली महिला की अधजली लाश : हत्या कर लाश को जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रविवार की सुबह गांव के नाले के पास ग्रामीणों ने एक महिला की अधजली लाश देखी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

Updated On 2024-06-09 13:47:00 IST
नाले के पास महिला की मिली अधजली लाश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की अधजली लाश मिली है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  यह घटना खोडरी गांव की है। रविवार की सुबह गांव के नाले के पास ग्रामीणों ने एक महिला की अधजली लाश देखी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा दिया। 

मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है

बताया जा रहा है कि, मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
 

 

Similar News