कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन : सिंहदेव बोले- मैं 72 साल का, लेकिन अभी भी ऊर्जावान, पार्टी में परफॉर्मेंस बेस्ड एसेसमेंट सिस्टम बने

कांग्रेस पार्टी ने दो दिन तक गुजरात में चले राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मंथन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, जो लोग काम नहीं करते उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए। इस पर सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी है।

Updated On 2025-04-10 15:06:00 IST
मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम

रायपुर। गुजरात में कांग्रेस का दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन आज संपन्न हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अधिवेशन में कहा है कि, जो लोग सक्रिय नहीं हैं वो पदों से हट जाएं। इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, जो काम नहीं करते वो खुद से कभी जगह नहीं छोड़ेंगे। इसके बजाय पार्टी में परफॉर्मेंस बेस्ड एसेसमेंट सिस्टम होना चाहिए। 

मैं 72 साल का, लेकिन अभी भी ऊर्जावान : सिंहदेव 

श्री सिंहदेव ने कहा- इसी आधार पर एक्शन, परिवर्तन पार्टी में होना चाहिए। मैं 72 साल का हूं... लेकिन मुझमें अभी भी ऊर्जा है। मैं लगातार काम कर सकता हूं। आगे उन्होंने कहा- नए लोग किसी भी उम्र के हों परफॉर्मेंस ही पदों का आधार होना चाहिए। कोई युवा है और परफॉर्म नहीं कर पा रहा तो क्या मतलब। 

गुजरात अधिवेशन से वापस लौटेंगे कांग्रेस नेता 

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता गुजरात अधिवेशन से आज लौटेंगे। प्रदेश के 50 नेता कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए थे। सभी नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ लौट रहे हैं। दोपहर 1 बजे अहमदाबाद से रायपुर पहुंचेंगे। 

सबसे पहले राहुल गांधी को निकालना होगा : शर्मा

कांग्रेस अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने काम न करने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने की बात कही है। वहीं टीएस सिंहदेव ने परफार्मेंस को आधार बनाने की बात कही है। कांग्रेस नेताओं के इन बयानों पर छततीसगए़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, फार्मूला चाहे कोई भी हो, कांग्रेस को सबसे पहले राहुल गांधी को निकलना होगा। उसके बाद बाकी नेताओं का नंबर आएगा।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति