छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का पांचवा दिन : आज रायपुर पहुंचेगी यात्रा, सड्डू में होगा विराम 

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज पांचवा दिन है। आज शाम सड्डू में न्याय यात्रा का विराम होगा।

Updated On 2024-10-01 11:41:00 IST
छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा

रायपुर। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज पांचवा दिन है। आज यह यात्रा रायपुर में प्रवेश करेगी। दोपहर 2 बजे विधानसभा के पास भव्य स्वागत होगा। आज शाम सड्डू में न्याय यात्रा का विराम होगा। 

बता दें कि, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा आज रायपुर पहुंचेगी। सड्डू में इस यात्रा को रोका जाएगा। कल 9 बजे सड्डू से कांग्रेस भवन के लिए यात्रा निकलेगी। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे आमसभा के बाद यात्रा का समापन होगा। 

इसे भी पढ़ें : अपराध रोकने के लिए थाने का शुद्धिकरण : सिपाही के पूजा- पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

इस यात्रा में प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल हैं 

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल  हैं। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा 200 से अधिक सेवा दल के कार्यकर्ता भी साथ-साथ चल रहे हैं। 

सेवादल सबसे पहली पंक्ति में

इस यात्रा में कांग्रेस का सेवादल सबसे पहली पंक्ति में चल रहा है। इन्होंने हाथ में तिरंगा थामा हुआ है। इन्हीं सेवादल के सदस्यो में बिलासपुर यदुनंदन नगर के रहने वाले संजय आइलसिंघनी हैं  जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 

महात्मा गांधी के वेश में संजय आइलसिंघनी

महात्मा गांधी की वेशभूषा में रह रहे हैं संजय

युवा संजय महात्मा गांधी की वेशभूषा में इस पदयात्रा में बिना रुके सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि, न्याय की लड़ाई के लिए उन्होंने अपना पहनावा त्याग दिया है। और वे पिछले कई वर्षो से अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वे अपने शहर में भी हमेशा इसी वेशभूषा में रहते हैं और लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। 

Similar News