उपाध्यक्ष चुनाव से पहले बिगड़ा समीकरण : भाजपा पार्षद ने कांग्रेस में किया प्रवेश, कुछ समय बाद आएगा चुनाव परिणाम 

नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले भाजपा पार्षद ने कांग्रेस में प्रवेश कर समीकरण बिगाड़ दिया है। निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। 

Updated On 2025-03-18 13:28:00 IST
फरसगांव नगर पंचायत

कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है यहां पर वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा पार्षद राजेश सोना ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। चुनाव में राजेश सोना कांग्रेस से उपाध्यक्ष के दावेदार हो सकते हैं। 

उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के समीकरण को बिगाड़ दिया है। वहीं फरसगांव नगर पंचायत में निर्वाचन की प्रकिया जारी है। कुछ देर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का परिणाम भी आ जायेगा। भाजपा, कांग्रेस के 7- 7 और एक निर्दलीय पार्षद जीत कर आए हैं।

 

Similar News