चुनाव-प्रचार अभियान: भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने घर-घर मतदाताओं से  मांगा समर्थन

नगर पंचायत नगरी में भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रत्याशी सुनील निर्मलकर के साथ घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

Updated On 2025-02-05 13:16:00 IST
भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा

गोपी कश्यप - नगरी/सिहावा। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत नगरी में चुनाव-प्रचार अभियान जोरों पर है। इस दौरान बुधवार को भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने गायत्री मंदिर में पुजा -अर्चना की। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद प्रत्याशी लोकेश साहू और वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रत्याशी सुनील निर्मलकर के साथ घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशियों ने क्षेत्र की जनता को अपनी विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। वार्डवासियों ने भी अपनी समस्याएं साझा की, जिनका समाधान कराने का प्रत्याशियों ने भरोसा दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। कई युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने खुलकर समर्थन जताया।

वार्ड का विकास, जनकल्याण के लिए सही नेतृत्व जरूरी है 

भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने कहा कि, वार्ड के विकास और जनकल्याण के लिए सही नेतृत्व जरूरी है। लोकेश साहू और सुनील निर्मलकर दोनों ही युवा,  ऊर्जावान और जनता के प्रति समर्पित हैं। उनके विजयी होने पर वार्ड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। जनसंपर्क अभियान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल मजबूत होता दिख रहा हैं। 

इसे भी पढ़ें...जनसंपर्क अभियान: भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा बोले- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता 

ये लोग हुए रैली में हुए शामिल

इस जनसंपर्क रैली में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एव चुनाव प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला, जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा, विकास बोहरा, भाजपा नेता रूपेंद्र साहु, गोपी कश्यप, जितेन्द्र गोलू मंडावी, विनय देवांगन, सुरेश साहु, यश संचेती, जानू तिवारी, विकास सोनी, मनीष शर्मा, श्यामा भट्ट, भान बाई साहू, स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में शामिल रहे। 

 

Similar News