भागवत की गटनायक बैठक : संघ प्रमुख से शाखा के बच्चों ने पूछा - भारत कैसे बनेगा विश्व गुरु

संघ के संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने टिकरापारा नगर के शारीरिक प्रमुख शंकर साहू के घर पर बोरियाखुर्द की शाखा के छठी क्लास से लेकर कॉलेज तक के 17 बच्चों के साथ गटनाटक बैठक की।

Updated On 2024-12-29 11:03:00 IST
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक डॉ. मोहन भागवत

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने टिकरापारा नगर के शारीरिक प्रमुख शंकर साहू के घर पर बोरियाखुर्द की शाखा के छठी क्लास से लेकर कॉलेज तक के 17 बच्चों के साथ गटनाटक बैठक की। इसमें बच्चों से संघ प्रमुख से पूछा भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा संघ कैसे मजबूत होगा? इसके जवाब में डॉ. भागवत ने कहा, शाखा के मजबूत होने से संघ मजबूत होगा। उन्होंने भारत को विष्श्व गुरु बनाने के लिए पंच परिवर्तन के बारे में बताया। बच्चों ने तैयार किया गया एक गीत केशव आयो रे मारो केशव आयो रे... भी सुनाया, जिसे संघ सरचालक ने बहुत सराहा। डा. भागवत का घर पहुंचने पर साहू परिवार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा के साथ उनका स्वागत किया। उनको खुमरी भी पहनाई गई। इसके पहले संघ सरचालक ने शाखा में भी करीब 45 मिनट का समय बिताया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस भी तैनात रही। किसी को भी घर के आस-पास और शाखा में भी फटकने नहीं दिया गया।

डॉ. भागवत जागृति मंडल से शनिवार की शाम को 4.30 बजे बोरियाखुर्द के लिए निकले। सबसे पहले वे वहां पर संघ की शाखा में गए। यहां पर करीब 45 मिनट रहने के बाद वे वहां से शंकर साहू के निवास पर 5.40 बजे पहुंचे। जब वे वहां पहुंचे तो उनका शंकर साहू के घर के आस-पास के 50 से ज्यादा घरों के परिवार वालों ने अपने-अपने घरों के बाहर खड़े होकर स्वागत किया। सड़क से लेकर कार्यकर्ता के घर तक पहुंचने वाले रास्ते की गली को भी सजाया गया था।

इसे भी पढ़ें...संघ प्रमुख के छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन : शाखा टोली बैठक में होंगे शामिल, कई विषयों पर करेंगे चर्चा

बच्चों के साथ आधे घंटे चर्चा 

डॉ. भागवत ने बोरियाखुर्द की शाखा के छठी, से 12वीं और कॉलेज के कुल 17 बच्चों के साथ अकेले बैठक की। इस बैठक में संघ का और कोई पदाधिकारी शामिल नहीं था। डॉ. भागवत ने बच्चों से जहां शाखा के बारे में जानकारी प्राप्त की, वहीं उनकी पढ़ाई के बारे में भी जाना। उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने सभी बच्चों के मन की बात भी जानी। डॉ. भागवत रविवार को कबीर नगर की एक शाखा में सुबह को जाएंगे। वहां भी वे एक कार्यकर्ता के घर पर बैठक करेंगे। उनका कुछ कार्यकर्ताओं के घरों पर भोजन करने का भी कार्यक्रम है।

छत्तीसगढ़ी परंपरा से स्वागत 

डॉ. भागवत का कार्यकर्ता शंकर साहू के घर पर उनके परिवार वालों ने छत्तीसगढ़ी परंपरा से स्वागत किया। घर के दरवाजे के सामने चावल और आटे से चौक पूरा गया था। यहां पर पीढ़े में डॉ. भागवत को खड़े करके उनकी आरती उतारकर स्वागत किया गया। इसके बाद शंकर साहू की बहन निशा साहू ने डॉ. भागवत को खुमरी पहनाई। इसके बाद डॉ. भागवत ने घर में प्रवेश किया। यहां पर विशेष रूप से बोरियाखुर्द के आरएसएस कार्यकर्ता विनय साहू भी उपस्थित थे।

कार्यकर्ता-पदाधिकारियों से चर्चा

डॉ. भागवत ने शनिवार को सुबह और दोपहर के सत्र में जागृति मंडल में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता के साथ अलग-अलग विषयों में चर्चा की।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति