जनपद अध्यक्ष का चुनाव : महासमुंद जिले के चार ब्लाकों में बने भाजपा के अध्यक्ष
महासमुंद जिले के पांच में से चार ब्लाकों में जनपद अध्यक्ष का चुनाव पूरा हुआ। चारों जनपदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित होकर आए हैं।
By : Yaminee Pande
Updated On 2025-03-04 16:10:00 IST
राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पांच में से चार ब्लाकों में जनपद अध्यक्ष का चुनाव पूरा हुआ। चारों जनपदों (महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा) में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित होकर आए हैं। चारों जनपदों में महिलाएं अध्यक्ष बनी हैं।
महासमुंद जनपद से दिशा रामस्वरूप दीवान, सरायपाली जनपद से लक्ष्मी हरीशचंद्र पटेल, बसना जनपद से दिलेश्वरी निराला और पिथौरा जनपद से उषा धृतलहरे अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुईं। वहीं बागबाहरा जनपद में 8 मार्च को परिणाम जारी होगा।